फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने उठाया खाैफनाक कदम, शादी से इंकार करने पर थी आहत, हालत गंभीर; रेफर

Sun, 11 May 2025 04:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

प्रेमी से बात खराब होने पर प्रेमिका ने जहर खा लिया। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर थाने लेते गई। वहीं, बेहोश युवती को निजी अस्पताल भेजा गया, जहां से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रेमिका को अस्पताल में कराया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर रात प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खा कर जान देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि प्रेमी के शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने ऐसा कदम उठाया है। हालत बिगड़ने पर प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर किसी निजी अस्पताल पर पहुंचा। यहां हालत और गंभीर होने पर उसे मऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय युवक की बस्ती जनपद की रहने वाली युवती से फेसबुक के जरिए पहले दोस्ती हुई। बताया जा रहा है कि बस्ती के कई बार युवती अपने प्रेमी के घर आ चुकी है। प्रेमी शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी शादी से इंकार करने लगा। 

इस पर शुक्रवार को प्रेमिका आरोपी युवक के घर आ धमकी। शादी करने का दबाव बनाया। प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो प्रेमिका ने शुक्रवार को थाने में प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पकड़ी पुलिस ने प्रेमी को थाने पर बैठा दिया। बाद में समझा बुझाकर थाने से छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की रात में प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर शादी के लिए दबाव बनाया। अनबन होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर प्रेमी प्रेमिका को लेकर किसी निजी अस्पताल पर पहुंचा। यहां हालत और गंभीर होने पर उसे मऊ के लिए रेफर कर दिया गया। 

इस संबंध में थानाध्यक्ष पकड़ी लालमणि सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में है। लड़के और लड़की दोनों के प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के शादी का दबाव बनाने को लेकर दोनों में अनबन हो गई थी। इस पर लड़की ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। अब इलाज के बाद लड़की की हालत ठीक हो गई है। लड़की के परिजन भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें