फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में बालिका हुई बेहोश, एक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। शेर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम पति-पत्नी के विवाद में बगल का एक व्यक्ति पहुंच गया जिसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक बालिका गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गई। किसी ने बालिका की हत्या की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर में उसे होश में आ गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शेर गांव निवासी सरजू नट बृहस्पतिवार को शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। शोरगुल सुन बगल के विनोद कुमार पहुंच गए, जहां समझाने बुझाने के दौरान दोनों आपस में मारपीट कर लिया। इसी बीच सरजू की दस वर्षीय पुत्री बीच में अचानक आ गई। मारपीट के दौरान सरजू की पुत्री घायल होकर गिर पड़ी। इसके बाद हंगामा मच गया। अचेत बच्ची को लेकर विलाप करते हुए उसके मां-बाप ने शोर मचाया की वह मर गयी। इसके साथ ही बवाल की रूपरेखा भी बढ़ने लगी। सूचना पाकर पंहुचे एसओ ने बालिका को तत्काल पुलिस जीप से जिला अस्पताल भेजा। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस दौरान पुलिस ने मौके से विनोद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले में घायल बच्ची की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें