फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर की पुलिस ने मनियर से पकड़ा 420 पैकेट चावल, मिलर को ले गई साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गाजीपुर से पहुंची पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार की शाम क्षेत्र के कस्बा स्थित एक गोदाम से 25 किग्रा वजन के करीब 420 पैकेट चावल बरामद कर ट्रक पर लदवाकर गोदाम मालिक को साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गाजीपुर के एक फर्म का 25 किग्रा का 1200 पैकेट चावल ट्रक पर लादकर बिहार जाना था। बताया जाता है कि ट्रक चालक ने मनियर बस स्टैंड के पास एक मिलर से मिलीभगत कर चावल बेच दिया। सूत्रों की मानें तो गाजीपुर के मिलर ने जंगीपुर थाने में चावल चोरी की मुकदमा दर्ज करा दिया था। इस थाने की पुलिस खोजबीन के बाद आखिरकार मनियर गोदाम पर छापामारी कर 1200 पैकेट चावल में से 420 पैकेट चावल बरामद कर मनियर कस्बा के पूरब टोला वार्ड नंबर 13 निवासी मिलर मालिक अरविंद गुप्ता उर्फ मंगरू पुत्र वृन्दा गुप्ता को माल सहित साथ लेकर चली गई। इस बाबत गाजीपुर जनपद के जंगीपुुुुर थाना से पधारे उप निरीक्षक विजय द्विवेदी कुछ भी बताने गुरेज करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें