फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य हजारी प्रसाद के नाम पर बना गेट ध्वस्त

विज्ञापन
आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के गांव ओझवलिया में दो साल पहले दस लाख की लागत से बना आचार्य हजारी प? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
हल्दी (बलिया)। सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया में आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मृति प्रवेश द्वार बुधवार को तड़के ध्वस्त हो गया। इसे करीब दो वर्ष पहले पूर्व सांसद भरत सिंह ने लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बनवाया था। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से ओझवलिया गांव को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री सड़क पर इसका निर्माण हुआ था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सड़क की चौड़ाई करीब 13 मीटर है। इसमें सात मीटर में पीच व पटरी बनी है। जबकि सड़क के दोनों तरफ तीन-तीन मीटर जमीन छोड़ी गई है। आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक ट्रस्ट के सचिव सुशील कुमार द्विवेदी व समाज सेवी कमलेश तिवारी ऊर्फ चेगन ने बताया कि सड़क के पश्चिम में एक व्यक्ति द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर गेट के समीप गड्ढा खोदा गया है। रात में बारिश हुई तो प्रवेश द्वार की नींव में पानी चला गया। इसके कारण गेट गिर गया। दोनों ने यह भी आरोप लगाया कि सांसद के चहेते ठेकेदारों ने उस समय घटिया स्तर का निर्माण कार्य कराया था और इसमें जमकर लूट खसोट की गई थी। कमीशनखोरी के चक्कर में जिम्मेदारों ने कुछ नहीं बोला था। यही वजह रही कि दो साल में ही गेट ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें