फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज निर्माण के लिए किया गया सीमांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक कॉलेज के निर्माण के लिए हुआ सीमांकन
विज्ञापन

बैरिया। इब्राहिमाबाद में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन का बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम ने विधायक सुरेंद्र सिंह की उपस्थिति में सीमांकन कर उसका नक्शा व राजस्व दस्तावेज कार्यदायी संस्था को सौंप दिया। विधायक ने बताया की पहले सत्र में 60-60 छात्र-छात्राओं के लिए सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल की पढ़ाई की व्यवस्था होगी। आगे चलकर छात्र-छात्राओं की संख्या 540 हो जाएगी। क्षेत्र के गरीब बेटे बेटी कम खर्च में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई पूरी कर जूनियर इंजीनियर बन सकेंगे, यह मेरे जीवन की एक बड़ी उपलब्धि होगी। इस कॉलेज के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री ने आने का भरोसा दिया था लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऐसा नहीं किया जा सका। 17 सितंबर को कॉलेज का शिलान्यास होगा। कॉलेज एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री से कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें