पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव के कोटवां क्लस्टर के खेलों का मंगलवार को आगाज हुआ। उच्च प्राथमिक विद्यालय, कोटवां के खेल मैदान पर दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने किया। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने आभार प्रकट किया।
जूनियर बालक कबड्डी के फाइनल में बाबू चंद्रचूर्ण सिंह इंटर कॉलेज ने कॉलेज, गड़वार ने जिगनी खास को 14-08 से पराजित किया। इसके पूर्व पहले सेमीफाइनल में जिगनी खास ने कोटवां को 25-18 व बाबू चंद्रचूर्ण सिंह ने डॉ आई डी वर्मा पब्लिक स्कूल को 27-15 से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया था।
100 मीटर में आकांक्षा व अंकित ने मारी बाजी
फेफना खेल महोत्सव के कोटवां क्लस्टर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के जूनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में आई डी वर्मा स्कूल की आकांक्षा चौरसिया ने प्रथम, शशि गिरी ने द्वितीय व मानवी सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में अंकित वर्मा प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय व अंकित यादव तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर बालिका 100 मीटर में पिंकी, सुहानी यादव व अंशिका यादव तथा बालक 100 मीटर में अमन गुप्ता, रिक्की व निलेश वर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर बालक वालीबाल के फाइनल में थुंबाउत्तम ने दामोदरपुर को 25-21, 25-23 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया वहीं जूनियर बालक वॉलीबॉल के बेहद रोमांचक फाइनल में द होराइजन स्कूल ने आई डी वर्मा स्कूल को 25-23, 21-25, 19-25 से मात दिया।
निर्णायक की भूमिका सच्चिदानंद राय, मोहम्मद शमशाद, यशवंत राय, सचिन उपाध्याय, गौरव पांडे, सरदार वर्म, नूरजहां खान, सीमा देवी आदि ने निभाई। इस दौरान उपेंद्र पांडे, टुनटुन उपाध्याय, विजय प्रकाश वर्मा, रिंकू उपाध्याय आदि मौजूद थे। संचालन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने किया।