सरगना समेत आठ पर गैंगेस्टर की कार्रवाई
बलिया। मनियर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने वाले सरगना रामनाथ बिंद पुत्र मिश्री बिंद निवासी गोंड़वली थाना मनियर सहित आठ व्यक्तियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में दुखी बिंद पुत्र रामदयाल, दिनेश बिंद पुत्र शंकर बिंद, मसूदन बिंद पुत्र शंकर बिंद निवासीगण गोंड़वली खास थाना मनियर, विजय तुरहा पुत्र सरल तुरहा निवासी दियरा टुकड़ा नंबर दो थाना मनियर, विक्की बिंद पुत्र हीरामन बिंद, शैलेंद्र बिंद पुत्र रमाकांत बिंद निवासीगण ककरघट्टा थाना मनियर, कपूरचंद पुत्र रामबली राम निवासी गभिड़ार थाना रघुनाथपुर जनपद सीवान (बिहार) शामिल हैं। इस आशय की जानकारी थाना प्रभारी मनियर शैलेश सिंह ने दी है। संवाद