फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपालपुर गांव की ओर बढ़ रहा गंगा का पानी, ग्रामीण सुरक्षित ठौर में जुटे

विज्ञापन
रामगढ़ क्षेत्र में गंगा के मुहाने पर बसा उदई छपरा गांव। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रामगढ़। गंगा का पानी अब ग्राम सभा गोपालपुर की ओर बढ़ने लगा है। वेदांती जी का मठिया के समीप ग्राम सभा गोपालपुर में पानी का गिरना शुरू हो गया है। एसडीएम बैरिया सुरेश कुमार पाल ने बाढ़ विभाग के एसडीओ कमलेश कुमार को पानी रोकने को लेकर कार्य कराने का निर्देश दिया। लेकिन गंगा का पानी बालू से भरी बोरियों को पार करते हुए गांव की ओर पानी बढ़ने लगा है। जिसके चलते करीब 25000 की आबादी दहशत में है। ग्रामीण अब मान चुके हैं कि गंगा का पानी अब बाढ़ विभाग के रोकने से नहीं रुकेगा। गांव के लोग अब अपने घरों में से सामानों को निकालकर सुरक्षित ठौर देने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि वर्ष 2019 में ग्राम सभा गोपालपुर के पूरवा दुबे छपरा व गोपालपुर उदई छपरा को बचाने के साथ ही अन्य गांवों में पानी न जा सके इसके लिए बाढ़ विभाग ने 29 करोड़ रुपए की लागत से दुबे छपरा पुनरक्षित रिंग बांध योजना के तहत बाढ़ निरोधक कार्य कराया था। यह बंधा 17 सितंबर को गंगा की लहरों में बह गया और इसके बाद से जिला प्रशासन व बाढ़ विभाग ने रिंग बंधे का मरम्मत नही कराया। जिससे लोग अब सकते में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस साल जानबूझकर जिला प्रशासन व बाढ़ विभाग दुबे छपरा रिंग बंधे का मरम्मत नहीं कराया। इसके बदले में बाढ़ विभाग ने 8.26 करोड़ की लागत से पार्कोपाइन विधि द्वारा सीमेंट के खंभों को खड़ा कर कटान रोकने का प्रयास किया और नतीजा यह हुआ कि गंगा का जलस्तर खतरा बिंदु पार करते ही यह प्रोजेक्ट बौना साबित होने लगा।
गंगा के जलस्तर में दो सेमी प्रति घंटा बढ़ाव जारी
रामगढ़। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार 12 बजे गंगा का जलस्तर 57.87 मीटर दर्ज की गई। गंगा के जलस्तर में प्रति घंटा दो सेंटीमीटर का बढ़ाव बना हुआ है।
विज्ञापन

ड्रेजिंग कार्य भी नहीं रोक पा रहा बाढ़ का कहर
रामगढ़। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत गंगा नदी के उस पार पचरुखिया मौजे में करीब 30 करोड़ की लागत से कराए गए ड्रेजिंग के कार्य के बाद भी बाढ़ का कहर कम नहीं हुआ। ना तो गंगा के मुहाने पर बसे गांव को बचाना मुश्किल हो रहा है और एनएच 31 की मुश्किलें भी कम होती नहीं दिख रही है। हालात यह है कि ड्रेजिंग का कार्य होने के बाद भी गंगा का कटान जारी है। गंगापुर डगरा के समीप स्थिति बिगड़ती जा रही है जो बुधवार को बाढ़ विभाग के एसडीओ कमलेश कुमार ने अवर अभियंता प्रशांत कुमार गुप्ता व जावेद अहमद को फ्लड फाइटिंग के तहत कार्य कराने और चौबीसों घंटा पैनी नजर रखने का दिशा निर्देश दिया है। इन सबके बावजूद अब यह सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या बाढ़ कटान का कोई स्थाई हल है या नहीं।
तेलिया नारा में पानी गिरते ही एक लाख की आबादी होगी प्रभावित
रामगढ़। जैसे ही गंगा का पानी ग्राम सभा गोपालपुर में फैलने के बाद तेलिया नारा में गिरना शुरू होगा तो करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हो जाएगी। जिनके चलते प्रसाद छपरा, मुरली छपरा, आलम राय के टोला, चिरंजी छपरा, बुधन चक, पांडेपुर से लेकर टेंगरही बंधा के करीब फैल जाएगा। जिसके चलते लाखों की आबादी तो प्रभावित होगी ही साथ ही सैकड़ों एकड़ में खड़ी फसल भी जलमग्न हो जाएगी।

गंगा में लगातार बढ़ते पानी से भयभीत होकर अपने सामानों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में जुटे बाढ?- फोटो : BALLIA

रामगढ़ ग्राम सभा गोपालपुर में पानी घुसने के डर से एनएच 31 की पटरी पर अपने सामान पहुंचाते बाढ़ पीड़ि- फोटो : BALLIA

गंगापुर डगरा के सुमित फ्लडफाइटिंग के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण करते एसडीओ कमलेश कुमार।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें