फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गंगा में फिर उफान, दो बीघा जमीन कटकर बह गई

विज्ञापन
दूबेछपरा गांव में उपजाऊ भूमि को अपने आगोश में लेती गंगा नदी।संवाद
विज्ञापन
चक्की नौरंगा में लगभग 10 बीघा जमीन गंगा में कटकर बह गई। जलस्तर में गिरावट के बाद जबरदस्त कटान शुरू हो गई है। दूबे छपरा में रातों-रात लगभग 2 बीघा जमीन गंगा में समा गई। बाढ़ विभाग की टीम के कटान स्थल पर नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

पंकज तिवारी और नागेंद्र तिवारी ने बताया कि यह स्थिति हर साल की तरह है लेकिन इस बार यह खासतौर पर चिंताजनक है। गोपालपुर निवासी दीनानाथ तिवारी ने बताया कि कटान की समस्या पहले भी थी। खासतौर पर 14 सितंबर को जब जलपोत के कर्मचारियों ने ड्रेजिंग मशीन से मिट्टी काटकर जलपोत को निकाला था। उसी दौरान कटाई के चलते एक बीघा जमीन गंगा में समाहित हो गई थी।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर उस समय जलपोत के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया होता और कटानरोधी कार्य शुरू हो गया होता। तटवर्ती लोगों का आरोप है कि शासन-प्रशासन जानबूझकर इस गांव को बर्बाद करने पर तुला है।
विज्ञापन

बाढ़ विभाग के एक्सईएन संजय कुमार मिश्र ने कहा कि कटान की सूचना मिली है। जलस्तर नीचे खिसकने पर मामूली कटान होती है। फिलहाल स्थिति सामान्य हो गई है। कहीं कोई खतरे की बात नहीं है। नदी अपना रुख बदलती है तो बचाव कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें