फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा कावेरी का इंजन फेल, परेशान रहे यात्री

Tue, 01 Nov 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पीपरपाती गांव के समीप सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे गंगा कावेरी एक्सप्रेस डाउन का  इंजन फेल हो गया । इंजन फेल होने से करीब चार घंटे बाद अप सद्भावना एक्सप्रेस के इंजन से कावेरी एक्सप्रेस को बांसडीह स्टेशन पहुंचाया गया। इस वजह से परेशान यात्रियों ने बांसडीहरोड स्टेशन पर हंगामा किया। 
विज्ञापन



बलिया-छपरा रेल मार्ग स्थित बासडीहरोड-बलिया रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को डाउन कावेरी गंगा का इंजन पीपरपाती गांव के पास फेल हो गया। इस दौरान सद्भावना एक्सप्रेस को बांसडीहरोड स्टेशन पर में खड़ा कर उसके इंजन से गंगा कावेरी को बांसडीहरोड लाया गया। करीब चार घंटे तक गंगा कावेरी एक्सप्रेस के यात्री काफी परेशान रहे।

परेशान यात्रियों ने बांसडीहरोड स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। सहायक स्टेशन मास्टर शैलेश ने बताया कि गंगा कावेरी एक्सप्रेस  डाउन  का इंजन  पीपरपाती गाव के पास खराब हो गया। बांसडीहरोड में खड़ी सद्भावना एक्सप्रेस के इंजन  से गंगा कावेरी को बांसडीहरोड लाकर स्टेशन पर खड़ा किया गया। करीब चार घंटे बाद दोपहर ढाई बजे गंगा कावेरी को दूसरा इंजन जोड़कर छपरा के लिए प्रस्थान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें