फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ई-रिक्शे में बैठी महिला से मंगलसूत्र छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा सवार महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर भागने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। स्वाट, सर्विलांस और चितबड़ागांव पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है। इनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, चाकू, बाइक, छीना गया मंगलसूत्र, 320 रुपये और तीन मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बयया कि कारो गांव निवासी माया देवी पत्नी रमेश राजभर नौ सितंबर को चितबड़ागांव कस्बे से ई-रिक्शा से अपने घर जा रही थीं। सुजायत गांव के पास रमेश यादव की गिट्टी-बालू की दुकान के सामने बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर मोतियों वाला मंगलसूत्र छीन लिया था। महिला की तहरीर पर 10 सितंबर को चितबड़ागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद एसपी ओमवीर सिंह ने सीओ सदर अक्षय कुमार और थानाध्यक्ष चितबड़ागांव बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित कर खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले।
पुलिस ने रविवार तड़के मानपुर में नरही-चितबड़ागांव मार्ग के पास सुबह 5:35 बजे रितेश उर्फ पुत्तुल पुत्र रामायण चौहान (25) निवासी बैरिया थाना नरही को गिरफ्तार किया। उसके साथ 17 और 16 वर्ष के दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
विज्ञापन


फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे आरोपी
पुलिस ने आरोपियों के पास से सफेद रंग की बाइक बरामद की। फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी की गई। आरोपी और दोनों बाल अपचारियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें