फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पीएम शहरी आवास योजना के 296 पात्रों के बैंक खातों में पहुंची धनराशि, अब निर्माण होगा

विज्ञापन
पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के तहत लाभा​र्थियों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा साथ में जिला​ध - फोटो : 1
विज्ञापन
बलिया। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत जिले में 296 पात्रों का पक्का भवन होगा। सोमवार को लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त की अनुदान राशि भेसी गई। इसको लेकर विकास भवन में कार्यक्रम को आयोजन किया गया।
विज्ञापन

लखनऊ से मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ को लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिले के नगर पंचायत रतसर कला के कुल 296 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये का चेक वितरित किया गया। यह चेक जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा अपने हाथों से लाभार्थियों को प्रदान किया गया।
जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का मुख्य लक्ष्य है कि गरीब परिवारों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

सरकार गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे अपना पक्का घर बना सकें।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए सामूहिक विवाह योजना चलाई जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें, क्योंकि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर व्यवस्था कर रही है और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं परियोजना अधिकारी डूडा सुभाष कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें