नगर के चित्तू पांडेय रेलवे क्रासिंग के समीप अचानक लगी आग में जल रही बुलेट।वीडियो ग्रैब
- फोटो : 1
बलिया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे क्राॅसिंग के दक्षिणी क्षोर पर सोमवार को दिन के करीब दो बजे अचानक एक बुलेट वाहन में आग लग गई। रेलवे क्राॅसिंग के दोनों तरफ आधा घंटे से ज्यादा समय तक आवागमन बाधित रहा।
जिगिड़सर राम नगर, बलिया निवासी जितेंद्र कुमार चौहान पुत्र उदय शंकर चौहान की बुलेट में क्रासिंग के पास अचानक आग लग गई। जिससे बीच सड़क बाइक धू-धूकर जलने लगी। आग की लपट और धूएं को देखकर राहगीर सकते में आ गए। पहले तो राहगीर अपने वाहन लेकर जलती बुलेट के पास से निकलते रहे। लेकिन जैसे-जैसे आग की लपटें बढ़ती गई, लोग ठिठक गए। इससे रेलवे क्रासॅिंग के दोनों तरफ लोग आग बुझने का इंतजार करते रहे। कोई भी राहगीर आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
घटना की जानकारी होते ही यातायात उपनिरीक्षक रुद्र मल घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले खड़े वाहन को पलट दिया। पानी मंगवाकर वाहन पर डाला गया। जिसके तुरत बाद ही आग शांत हो गई। यातायात उपनिरीक्षक श्रीमल ने झाड़ू मंगवाकर सड़क पर फैली राख को साफ किया। राहगीरों ने राहत की सांस ली। यातायात सुचारू हो गया। अगर आग बुझाने में देरी होती तो उस रास्ते पर जाम लग सकता था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। थोड़ी ही देर में यातायात सामान्य हो गया।