फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नि:शुल्क डायलिसिस यूनिट शुरू

विज्ञापन
जिला अस्पताल के नए भवन में डायलिसिस के शिलापट्ट से पर्दा हटाकर लोकार्पण करते राज्यमंत्री आनंद स? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल के नए भवन में बहु प्रतिक्षित डायलिसिस का शुभारंभ राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल एवं सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट से पर्दा हटाकर किया। इस मौके सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने डायलिसिस के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त किया।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद जिला पुरुष अस्पताल की नई बिल्डिंग में नि:शुल्क डायलिसिस का लोकार्पण शनिवार को किया गया। इस मौके पर यूनिट उत्तर प्रदेश सरकार एवं हेरिटेज हॉस्पिटल लिमिटेड ,लंका वाराणसी द्वारा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) प्रोजेक्ट के अंतर्गत शुरू किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पीके मिश्र ने बताया कि अब किडनी रोगियों को डायलिसिस के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा। जिले में यह सुविधा हो जाने के बाद यहां पर सभी किडनी रोगियों की डायलिसिस नि:शुल्क होगी। सीएमओ ने डा. मिश्र ने बताया कि डायलिसिस रक्त शोधन की एक कृत्रिम विधि होती है। इसमें रोगी के खून को डायलाइजर द्वारा पंप किया जाता है ।इसमें खून साफ करने में 3 से 4 घंटे लगते हैं ।इसे सप्ताह में दो-तीन बार कराना पड़ता है ।इसमें मशीन से रक्त को शुद्ध किया जाता है ।डायलिसिस की प्रक्रिया को तब अपनाया जाता है जब किसी व्यक्ति के बृक्क़ यानी गुर्दे सही से काम नहीं कर रहे होते हैं। गुर्दे से जुड़े रोगों ,लंबे समय से मधुमेह के रोगी, उच्च रक्तचाप जैसी स्थितियों में कई बार डायलिसिस की आवश्यकता पड़ती है। डायलिसिस यूनिट के सीईओ ब्रिगेडियर आर बी सिंह ने बताया कि डायलिसिस केंद्र में अत्याधुनिक तकनीकी से युक्त 10 डायलिसिस बेड हैं ।जिसमें से 1 डायलिसिस बेड सेरो पॉजिटिव मरीज के लिए अलग व्यवस्थित है । 4 -4 घंटे की 3 शिफ्ट में होने वाली डायलिसिस हेतु कुशल एवं प्रशिक्षित डॉक्टर, डायलिसिस टेक्निशियन एवं स्टाफ नर्स मरीजों को सेवाएं देंगे। वातानुकूलित डायलिसिस केंद्र में मरीजों को संक्रमण मुक्त डायलिसिस देने हेतु पेक्स पाइपिंग का प्रयोग किया गया है जिससे होने वाले संक्रमण को रोका जा सके । डायलिसिस में प्रयोग होने वाले अति शुद्ध जल के लिए जर्मनी से आयातित आर.ओ. प्लांट लगाया गया है। डायलिसिस के सभी कार्यों को ऑनलाइन उत्तर प्रदेश सरकार के एचडीआईएस (हीमोडायलिसिस इनफार्मेशन सिस्टम)पोर्टल पर देखा जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बी पी सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ के डी प्रसाद, डॉ जे पी चौधरी,डॉक्टर राजनाथ ,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संतोष चौधरी, डॉक्टर ए के सिंह, डॉक्टर मिथिलेश सिंह आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें