फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नौकरी के नाम पर चार लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। सीजेएम के निर्देश पर नगरा पुलिस ने नौकरी के नाम पर चार लाख लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र व परिचय पत्र देने के मामले ने रामसूरत राम निवासी महारे मरदह गाजीपुर, जितेंद्र यादव बड़ी मड़ौली फरदापुर थाना हलधरपुर जिला मऊ व एक अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के पंडरी निवासी आशुतोष पांडेय ने मुख्य दंडाधिकारी बलिया को प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि मेरे पिता व रामसूरत राम निवासी महारे थाना मरदह गाजीपुर की जान-पहचान थी।
मेरे भाई आशीष के बेरोजगार होने के संबंध में रामसूरत ने बताया कि लखनऊ सचिवालय में कार्यरत जितेन्द्र यादव से उनका अच्छा संबंध है। जितेंद्र को 4 लाख रुपये दिए। लेकिन नाैकरी नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कौशल पाठन ने कहा कि कोर्ट के निर्देश पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें