फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बसपा के पूर्व प्रत्याशी सहित छह पर धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना विधानसभा के जदयू के पूर्व प्रत्याशी व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष की पत्नी नीलम सिंह ने भसुर भतीजे सहित आधा दर्जन लोगों पर फर्जी तरीके से जमीन खरीदने व ब्रिकी का आरोप लगाया है। पीड़िता के आवेदन पर कोतवाली पुलिस ने भसुर शिवानंद सिंह, भतीजा अमिताभ सिंह, इंपोस्टर महिला (विक्रेता), मोहरझारी सिंह (क्रेता) निवासी माल्देपुर व लेखक मृत्युंजय तिवारी उप निबंधन कार्यालय व उप निबंधन कार्यालय सदर के अज्ञात कर्मचारीगण पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फेफना थाना के गंगाहरा गांव निवासी नीलम सिंह ने कोर्ट में आवेदन देकर आरोप लगाया कि बच्चों की शिक्षा को लेकर पति अवलेश सिंह व बच्चों के साथ वर्ष 2012 से लखनऊ स्थित विवेक खंड गोमती नगर में रहती हूं। पीपरा खुर्द थाना चितबड़ागांव में उसकी जमीन है। अक्तूबर 2023 को घर गंगहरा आई तो जानकारी मिली कि उसके पति के बड़े भाई बसपा के पूर्व प्रत्याशी शिवानंद सिंह उक्त मौजे की कीमती भूमि को षड्यंत्र करके उसके स्थान पर किसी महिला को इंपोस्टर के रुप में खड़ा करके भूमि का विक्रय कर दिया है। विक्रय विलेख लेखक मृत्युंजय तिवारी को उक्त फर्जी कूटरचित विक्रय विलेख को संपादित करने व कराने में पूर्ण रूप से सहभागिता व संलिप्तता का आरोप लगाया। नीलम सिंह ने कहा कि इसकी शिकायत कोतवाली और एसपी कार्यालय में देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर कोर्ट में आवेदन देना पड़ा। इस बाबत कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें