हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज चट्टी पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीन किशोरियों को चार लोग मिलकर पिटने लगे। किशोरियों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने चारों लोगों की जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
सुखपुरा थाना क्षेत्र के दत्तहा निवासी तीन किशोरी बहनें पारिवारिक कलह से ऊबकर 29 दिसंबर को घर से भाग गईं। परिवार के लोगों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता न चल सका। बृहस्पतिवार को तीनों बहनें हनुमानगंज चट्टी से कहीं जा रही थीं। इसी बीच उसके परिवार के चार सदस्य भी वहां पहुंच गए और तीनों की सड़क पर ही धुनाई शुरू कर दी। यह देख आसपास के लोगों ने चारों लोगों की पिटाई कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में चारों लोगों ने लड़कियों के पिता-भाई होने की बात कही। जबकि तीनों लड़कियां पिता और भाई मानने को तैयार नहीं थी। घंटों पूछताछ के बाद लड़कियों ने बताया कि से लोग मिलकर हम सबको प्रताड़ित करते हैं। जिससे ऊबकर हम लोग घर से भाग गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दोनों को समझा रही थी।