फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में चार जख्मी, एक युवक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद के विभिन्न थाना अंतर्गत 24 घंटे के अंदर हुए सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसमें से एक व्यक्ति की वाराणसी जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। चिलकहर: गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर शिवानंद राम (45) पुत्र स्व. हरिप्रसाद तथा सत्यराम (44) पुत्र स्व. लखीचंद निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख शिवानंद राम को वाराणसी रेफर कर दिया। जिसने वाराणसी ट्रॉमा सेंटर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि शिवानंद राम व सत्यराम किसी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। मृतक के बडे भाई प्रेमचंद राम की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बेल्थरारोड क्षेत्र के मधुबन मार्ग पर शनिवार की देर शाम कृषि मंडी के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दिव्यांग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल दिव्यांग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उभांव थाना क्षेत्र के कुशहाभांड़ ग्राम निवासी दिव्यांग लक्ष्मण चौरसिया (42) बाइक से घर की ओर जा रहे थे।
सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 स्थित वैष्णवी बिल्डिंग मैटेरियल दुकान के समीप रविवार की दोपहर पिकअप व बाइक की जोरदार टक्कर में संजय राजभर 35 वर्ष पुत्र विश्वनाथ राजभर निवासी हुसैनाबाद थानाब बांसडीह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप चालक मौके का फायदा उठाकर घटनास्थल से भागने में सफल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने युवक की स्थिति गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें