फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो आश्रय स्थल हड़सर में चार व रघुनाथपुर में पांच बछड़ों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। गो आश्रय केंद्र हड़सर में शनिवार को चार और रघुनाथपुर गो आश्रय केंद्र में शुक्रवार को पांच बछड़ों की मौत हो गई। बछड़ों की मौत ने विभागीय उदासीनता की पोल खोल दी है। बावजूद इसके जिम्मेदार अपने किए पर पर्दा डालने के फिराक में हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से लाखों खर्च कर अस्थाई गो आश्रय केंद्रों का निर्माण तो करा दिया गया लेकिन इसमें रहने वाले पशुओं के रखरखाव के लिए माकूल प्रबंध नहीं किया जा रहा है। इसके कारण आए दिन बछड़ों की मौत का क्रम जारी है। बताया जाता है कि धन की व्यवस्था होने के बाद भी जिम्मेदार सरकार द्वारा मिलने वाले पैसे का बंदरबांट कर रहे हैं जिसके कारण गो आश्रय केंद्रों पर पशुओं की मौत हो रही है। शनिवार को चार बछड़ों की मौत होने के बाद भी कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।
उधर, नगरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के रघुनाथपुर गो आश्रय केंद्र पर भी शुक्रवार से ही बछ़ड़ों की मौत का सिलसिला जारी है। गो आश्रय केंद्र पर दो दिनों में पांच बछड़ों की मौत हो चुकी है। बछड़ों की मौत को लेकर गांव के पशुपालकों में काफी आक्रोश है। गांव के लोगों का कहना है कि गो आश्रय केंद्र पर बछड़ों की मौत व जहां तहां फेंकने से संक्रमण फैल रहा है और गांव के भी कई पशुपालकों के मवेशी मर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें