फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये के गहने और नकदी पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
खेजुरी थाना छेत्र के करंबर में हुई चोरी में तोड़े गए बक्से और बिखरे पड़े सामान। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बेरूआरबारी। खेजुरी थाना क्षेत्र के करम्मर गांव में शनिवार की रात चोरों ने छत के सहारे घर में प्रवेश कर लाखों रुपये के जेवरात सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो पैर तले जमीन खिसक गई। कमरे में सामान जहां तितर-बितर पड़ा था। वहीं, आलमारी से सारा सामान गायब मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी तेज बहादुर का पूरा परिवार रोज की भांति खाना खाने के बाद सोने चला गया। इसी बीच देररात को चोरों ने छत के सहारे घर में प्रवेश कर आलमारी तोड़ उसमें रखे तीन सोने की चेन, झुमका, हार, चार अंगूठी, दो मोबाइल सहित लाखों रुपये के कीमती कपड़ो पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो देखा कि आलमारी टूटी हुई है और सब सामान गायब है। यह देख महिलाएं चीखने चिल्लाने लगीं। तब तक आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें