बलिया। प्रखर समाजवादी नेता और पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडेय की 13वीं पुण्यतिथि मंगलवार को सपा की ओर से बापू भवन टाउन हाल में मनाई गई। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न दलों के नेताओं ने विक्रमादित्य पाण्डेय को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि विक्रमादित्य पांडेय दूरदर्शी सोच के नेता थे। संबंधों का निर्वाह करने में आगे रहते थे। विकास के प्रति उनकी सोच ने ही उन्हें महान बनाया। नेता के साथ वे शिक्षाविद भी थे।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि विक्रमादित्य पांडेय महान शिक्षक होने के साथ-साथ प्रखर समाजवादी चिंतक भी थे। वे गांव-गरीब व किसान के हित में आजीवन कार्य करते रहे। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि विक्रमादित्य पांडेय के सोच में अंतिम व्यक्ति का जीवन परिवर्तन ही विकास था। उनके विकास के संकल्पों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि विक्रमादित्य पांडेय ने जिले में विकास की बुनियाद रखी। ऐसे नेताओं के पदचिन्हों पर चलने से ही समाज में समरसता आएगी।
इस मौके पर पूर्व मंत्री सनातन पांडेय, पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव, जयप्रकाश अंचल, आद्याशंकर यादव, डा. विश्राम यादव, अवध बिहारी चौबे, डा. जनार्दन राय, प्रमोद उपाध्याय, मृत्युंजय तिवारी बब्लू, बसपा नेता अनिल राय, रंजीत चौधरी, डा. मदन राय, सुशील कुमार पांडेय, अनंत मिश्र, रामजी गुप्ता, अजित मिश्र, भोला सिंह, अरुण सिंह व प्रेमप्रकाश पांडेय आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस मौके पर डा. पीके सिंह, अवधेश राय, परमात्मा पांडेय, शशिकांत सिंह, संतोष पांडेय, खुर्शीद आलम, राजन कन्नौजिया, जमाल आलम, कृष्णकांत पाठक, बब्बन विद्यार्थी, अमित यादव आदि रहे। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य श्रतुघ्न पांडेय व संचालन राजकुमार पांडेय ने किया। संयोजक श्रीप्रकाश पांडेय मुन्ना व आभार संतोष पांडेय ने जताया।
शहीद मंगल पांडेय इंटर कालेज में दी गई श्रद्धांजलि
दुबहर। विक्रमादित्य पांडेय शहीद मंगल पांडेय इंटर कालेज नगवां में मनाई गई श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य रहे विक्रमादित्य पांडे को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि राय ने कहा कि विक्रमादित्य पांडेय ने इस विद्यालय के विकास के लिए बहुत कुछ किया है। आज उन्हीं के परिणाम स्वरूप यह विद्यालय सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। इस मौके पर संजय प्रकाश पांडेय, दयानंद उपाध्याय, भगवान शंकर यादव आदि रहे।