सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के बगल में मुख्य सड़क पर अतिक्रमण हटाते नगर पंचायत के कर्मचा
- फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर के बगल में मुख्य सड़क पर दवा के दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर अन्नपूर्णा गर्ग की मौजूदगी में मंगलवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने जेसीबी से हटा दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर के तरफ जाने वाले मार्ग पर दवा दुकानदारों द्वारा मुख्य सड़क के किनारे गुमटी लगाई गई थी। जिसकी शिकायत लगातार लोगों द्वारा की जा रही थी। नगर पंचायत द्वारा बार-बार नोटिस देने के बाद भी दुकानदार अपनी गुमटी नहीं हटा रहे थे। इसके बाद पुन: नगर पंचायत ने 15 दिन पूर्व लगभग एक दर्जन दुकानदारों को गुमटी हटाने का नोटिस दिया। बावजूद उनके द्वारा गुमटी नहीं हटाया गया। इसको लेकर मंगलवार की सुबह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर अन्नपूर्णा गर्ग, नपं के अधिशासी अधिकारी संजय राव के साथ दर्जनों कर्मचारियों को लेकर पहुंची और पुलिस बल भी मंगा ली गई। दो दुकानदारों द्वारा नगर पंचायत से एक एलाटमेंट कराया गया था, लेकिन दर्जनों दुकान ऐसे ही सड़क किनारे लगी हुई थी। जिनको प्रशासन की मौजूदगी में कर्मचारियों द्वारा हटाया गया। जिसको लेकर पूरे नगर में हड़कंप मचा हुआ है।