फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पूर्व सभासद की छत से गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली के चमन सिंह बाग रोड निवासी पूर्व सभासद छोटेलाल वर्मा (50) की मौत बुधवार की देर रात हो गई। परिजनों ने विवाद में छत से गिरने के कारण मौत होने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चमन सिंह बाग मोहल्ला निवासी पूर्व सभासद छोटेलाल वर्मा का परिवार वैवाहिक कार्यक्रम के लिए सिलीगुड़ी गया है। छोटेलाल के तीन भाइयों का परिवार एक ही मकान में रहता था। घटना के दिन छोटे भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आसपास के लोगों के समझाने-बुझाने पर मामला शांत हो गया। रात में फिर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसी दौरान छोटेलाल छत से गिर गए।
आसपास के लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई सोनू वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर भतीजों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मृतक के भतीजे ने चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिर्पोट आने पर मौत की कारण की पुष्टि होगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें