चिलकहर शिक्षा क्षेत्र के नरांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को चंद्रशेखर आजाद का शहादत दिवस मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर पांडेय रहे।
इस दौरान चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर परेड सलामी दी गई। तत्पश्चात स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
शालिग्राम सावित्री देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरांव के छात्रों ने परेड निकालकर चंद्रेशखर आजाद की प्रतिमा को सलामी दी।
इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में देशभक्ति और देश के लिए मर-मिटने का जज्बा पैदा किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने आजाद को देश की आजादी के लिए शहीद होने वाला सच्चा देशभक्त बताया।
कहा कि हमारे देश के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हम लोगों को अमन-चैन प्रदान किया है। जिससे हम खुले वातावरण में सांस ले रहे है।
देश के युवाओं को इन शहीदों से सबक लेने की जरूरत हैं। तत्पश्चात छात्र आशुतोष चौहान ने देशभक्ति गीत के माध्यम से आजाद को नमन किया।
इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान रविंद्र चौरसिया, विजय राम,रामनाथ चौहान, रामायण, सुरेंद्र, मैनेजर, शलिग्राम, विनोद कुमार, पप्पू पांडेय आदि लोग रहे। मुकेश कुमार चौहान ने आभार प्रकट किया।