सतीशचंद्र कालेज के अध्ययन केंद्र पर देा दिवसीय छात्र के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई।
परिचय समारोह के मुख्य अतिथि इगभनू के क्षेत्रीय निदेशक डा. एएम त्रिपाठी ने नौ प्रवेशी छात्र को संबोधित करते हुए कहा कि मुक्त शिक्षा प्रणाली वर्तमान परिवेश में अत्यधिक प्रासंगिक होती जा रही है।
क्योंकि यह गुणवत्तापूर्ण एवं अधिगमकर्ता पर केंद्रित है। इसके माध्यम से व्यवसायिक व उच्च शिक्षा की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलता है।
कालेज के प्राचार्य एवं अध्ययन केंद्र के संरक्षक प्रोफेसर अशोक कुमार उपाध्याय ने कहा कि मुक्त शिक्षा राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का आधार है।
क्योंकि इसमें परंपरा एवं आधुनिकता का अद्भुत समन्वय है। इगभनू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डा. राम सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है।
क्योंकि सबका विकास मनुष्य करता है एवं मनुष्य का विकास शिक्षा के द्वारा होता है। संचालन डा. देवेंद्र सिंह ने किया।