बलिया। स्कूल गेम्स फेडरेशन की ओर से 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन की तैयारी चल रही। 2 से 6 नवंबर तक प्रतियोगिता होगी।
राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों का बुधवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। टाउन पॉलिटेक्निक खेल मैदान पहुंचे धर्मेंद्र सिंह ने खेल मैदान का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं कहा कि नेशनल को जनपद की गरिमा के अनुरूप आयोजित किया जाएगा।
गौरतलब हो कि उक्त अंडर 17 बालक वर्ग की उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश की 45 टीमों से लगभग 810 खिलाड़ियों के प्रतिभागिता की संभावना है। उक्त प्रतियोगिता हेतु वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया के अलावा टाउन पॉलिटेक्निक, रामदहीन सिंह इंटर कॉलेज, आमघाट, मिनी स्टेडियम शेर एवं सतीश चंद्र कॉलेज के खेल मैदान को तैयार किया जा रहा है। उक्त खेल मैदानों की तैयारियों को नेशनल के अनुरूप अंतिम रूप दिया जा रहा है।
टाउन पॉलिटेक्निक के खेल मैदान पर धर्मेंद्र सिंह ने आयोजन समिति के महत्वपूर्ण सदस्यों एवं पूर्व खिलाड़ियों संग बैठक कर बेहतर आयोजन के निमित्त विचार विमर्श किया। इस दौरान जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार सिंह, पंकज सिंह, कुतुबद्दीन, नारायण जी, अमल कुंवर, राजीव पाठक, अरुण सिंह बंटू, अजीत सिंह, राजेश सिंह, धीरज सिंह, अजय शंकर यादव, आशीष शर्मा आदि उपस्थित रहे।