फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खाद्य विभाग की टीम ने पकड़ा पैकेजिंग नियमों का दुरुपयोग, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय जेपी सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर संचालित लगभग 13 मिष्ठान्न व जनरल स्टोर का शुक्रवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने पाया कि एक दुकान पर पैकेजिंग नियमों का पूरी तरह से पालन नहीं किया जा रहा है। टीम ने कमियों को देखते हुए सुधार सूचना नोटिस जारी किया। इसके अलावा बूंदी का लड्डू, बेसन का लड्डू, छेना की मिठाई के पांच नमूने संग्रहित किए।
खाद्य विभाग टीम द्वारा मिडही चौराहा स्थित ज्योति स्वीटस का निरीक्षण किया। यहां कार्यरत कर्मचारियों का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं हैं, फर्म ने वेस्ट कंट्रोल नहीं है, निर्माण स्थल में खिड़कियों पर जालीदार दरवाजे नहीं पाए गए। कर्मचारियों द्वारा हेड कवर व ग्लब्स का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। फ्रिज की सफाई संतोष जनक नहीं पाई गई, पैकेजिंग नियमों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा है। टीम ने कमियों के दृष्टिगत सुधार सूचना नोटिस जारी करने की अनुशंसा की गई। कदम चौराहा स्थित गुप्ता स्वीटस हाउस, हरि ओम स्वीट हाउस एवं कन्हैया स्वीट हाउस का निरीक्षण साफ सफाई रखने एवं मानक के अनुरूप मिठाई बनाकर बेचने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

टीम ने बांसडीह तहसील के देवडीह गांव में खाद्य कारोबारी लीला यादव से बूंदी का लड्डू का एक, चित्तू पांडेय चौराहा स्थित चौरसिया स्वीट्स से बूंदी के लड्डू का एक, रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो 2 पर स्थित सत्कार जनरल स्टोर से बेसन के लड्डू का एक, भरौली बाजार में स्थित मिठाई की दुकान से छेना मिठाई व बूंदी के लड्डू का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। वहीं, विजय स्वीटस, राजकुमार गुप्ता की मिठाई की दुकान एवं सनी कुमार गुप्ता के मिठाई के दुकान का निरीक्षक आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें