फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के निर्देश ताक पर, दूसरे दिन भी नहीं पहुंचा कोई जांचकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। सोनवानी स्थित ब्लाक मुख्यालय पर बुधवार को किसान कल्याण मिशन की गोष्ठी के दौरान मंत्री के सामने पशुपालकों व चिकित्सक के बीच हुए नोंक-झोंक व शिकायत को ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी चल रही है। जबकि इस मामले में मंत्री स्वयं उच्चाधिकारियों को फोन कर चिकित्सक को सस्पेंड करने का निर्देश दिया था। लेकिन घटना के दुसरे दिन कोई अधिकारी जांच करने पुरास या सोनवानी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

विकास खंड बेलहरी के सोनवानी स्थित ब्लाक मुख्यालय पर किसान गोष्ठी के बाद पुरास के किसान श्रीनिवास सिंह, रामाशीष सिंह व रामकुमार सिंह सहित दर्जनभर पशुपालकों ने राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास आनंद स्वरुप शुक्ल को बताया कि सोनवानी के पशु चिकित्साधिकारी डा. अग्रेश कुमार यादव पशुओं के बीमा करने के लिए 250 की जगह 600 सौ रुपया लिया है, इतना ही नहीं किसानों ने बताया कि सीमेन डालने के लिए बुलाया जाता है तो 700 से 800 रुपये का डिमांड करते हैं। इस बावत मंत्री ने चिकित्सक से पूछा तो किसानों को झुठलाने लगे और मंत्री के सामने ही किसानों को अपशब्द बोलने लगे। मंत्री ने थाना प्रभारी को बुलाकर तुरंत चिकित्सक को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पशुपालन विभाग के उच्चाधिकारियों से बात कर डा.अग्रेश यादव को सस्पेंड करने के लिए कहा। पुलिस ने चिकित्सक को दो घंटे बाद छोड़ दिया। किसान ने पुलिस को तहरीर दिया। बावजूद उच्चाधिकारी मामले को लीपापोती में जुटे हैं।
क्लास वन के दो अधिकारियों को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच चल रही है, तीन-चार दिन में रिपोर्ट मिलने के बाद कार्यवाई की जायेगी।- डा.अशोक मिश्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें