फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक पर शिकायतकर्ता ने फर्जी आख्या लगाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। जिलाधिकारी भले ही संपूर्ण समाधान दिवस पर जन शिकायत का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक करने की बार-बार हिदायत दे रहे हों लेकिन स्थानीय स्तर पर अधिकारी व कर्मचारियों पर इसका असर होता नहीं दिख रहा है। तहसील क्षेत्र के सारंगपुर में पूर्ति निरीक्षक ने फर्जी आख्या लगाकर एसडीएम बांसडीह को प्रस्तुत किया है। जबकि शिकायतकर्ता का कोटेदार के यहां उपलब्ध सूची तथा नेट पर नाम शो कर रहा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता व सारंगपुर निवासी भरत यादव ने पूर्ति निरीक्षक बांसडीह पर फर्जी तरीके से निस्तारण का आरोप लगाते हुए मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को आवेदन दिया था। जिसमें आरोप लगाया है कि संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें गांव के कोटेदार चंद्रमा यादव द्वारा दो माह से राशन कार्ड संख्या 12393 40 12020 एवं 2193 410 58 740 पर राशन नहीं दिया जा रहा है। पूछने पर कोटेदार द्वारा अप शब्द भी बोला जा रहा है। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पूर्ति निरीक्षक बांसडीह को शिकायत का समाधान करने के लिए आदेश दिया था। लेकिन पूर्ति निरीक्षक ने शिकायत का फर्जी निस्तारण करते हुए उप जिलाधिकारी को गलत आख्या प्रस्तुत किया।
इसमें उल्लेख किया है कि शिकायतकर्ता द्वारा संदर्भित राशन कार्ड संख्या का अवलोकन करने पर पाया गया कि वर्तमान में उनका राशन कार्ड प्रचलन में नहीं है। ऐसी दशा में राशन दिया जाना संभव नहीं है। आवेदक द्वारा यदि अपना आवेदन कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा तो पात्र होने की दशा में राशन कार्ड जारी कर राशन उपलब्ध करा दिया जाएगा। पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट सत्यता से परे है। कारण कि जो राशन कार्ड की सूची कोटेदार के यहां उपलब्ध हैं उसमेें तथा नेट दोनों पर शिकायतकर्ता का नाम उपलब्ध है। शिकायतकर्ता भरत यादव का कहना है कि मेरा राशन कार्ड अभी भी ऑनलाइन उपलब्ध है। बावजूद न तो मुझे राशन मिल रहा है ना कोटेदार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें