फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाढ़ में तेजी, गंगा के जलस्तर में 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ाव

विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी गांव में उपजाऊ भूमि को काटती सरयू नदी की लहरे तथा देखते तटवर्त
विज्ञापन
बलिया। जिले में बहने वाली दोनों बड़ी नदियों गंगा व सरयू के जलस्तर में तेजी से बढ़ाव होने लगा है। गंगा के जलस्तर में 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार है बढ़ाव जारी है।
विज्ञापन

गंगा में 16 घंटे के अंदर नदी के जलस्तर में लगभग 32 सेंटीमीटर का बढ़ाव हुआ है। सरयू नदी के जलस्तर में 1.25 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा है। अभी नदियों के जलस्तर में कुछ दिनों तक बढ़ाव जारी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे तटवर्ती इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
सरयू नदी से बांसडीह तहसील क्षेत्र में कटान ने परेशानी बढ़ा दी है। कटान से बचाव के लिए प्रशासनिक अमला लगा हुआ है लेकिन कारगर साबित नहीं हो रहा है। बाढ़ विभाग की तरफ से शाम चार बजे जारी गेज के अनुमान गंगा व सरयू सभी हेड पर बढ़ाव पर है। गंगा गायघाट 50.98 मीटर पर बह रही थी। इस गेज पर खतरा बिंदु 60.390 मीटर है। सरयू नदी डीएसपी हेड पर 62.56 मीटर पर बह रही है। गेज पर खतरा बिंदु 57.150 मीटर है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जुलाई माह के दूसरे पखवाड़े में दोनों नदियां उफान पर थी। गंगा खतरा बिंदु के ऊपर बह तबाही मचा रही थी। वहीं सरयू खतरा बिंदु के करीब थी। गंगा 58.30 मीटर व सरयू 61.95 मीटर पर बह रही थी। बाढ़ विभाग के कार्यकारी अभियंता इंजीनियर संजय कुमार मिश्र ने बताया कि नदियों में बढ़ाव जारी है। दो-तीन दिन तक बढ़ाव रहने का फिलहाल अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें