नगरा पीएचसी पर केक काट कर कन्या जन्मोत्सव मनाते प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ.बब्बन यादव व अन्य। आ
नगरा। बेटियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में शुक्रवार को ''''कन्या जन्मोत्सव'''' का आयोजन किया गया। महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वीमेन , एचईडब्ल्यू के माध्यम से आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजनंदिनी पत्नी मनोज प्रसाद, नगरा, नाजिया पत्नी मुस्ताक, नगरा, काजल पत्नी सोनू पटेल, नगरा, प्रतिमा पत्नी सोनू, बड़सरा सलेमपुर तथा खुशबू पत्नी सुनील कुमार पाल, चंद्रहा को सम्मानित कर उपहार सामग्री प्रदान की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. बब्बन यादव ने कहा कि बेटी केवल परिवार ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य की आधारशिला है। कार्यक्रम में डीएमसी अंजली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह, स्टाफ नर्स, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, सुमेश कुमार सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाराणा प्रताप सीएससी के फाउंडर अमर बहादुर सिंह, शैलेश बहादुर सिंह, आकाश सिंह, दिव्यांश गुप्ता एवं निधि मौर्य भी उपस्थित रहीं।