फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आए पांच साल की मासूम की मौत

विज्ञापन
रसड़ा क्षेत्र के सड़ौली गाँव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई मासूम की मौत के बाद
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के सड़ौली गांव में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बच्ची अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। सड़ौली निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी पांच वर्षीय पुत्री सृष्टि घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान ईंट-भट्ठे से मिट्टी लेकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सृष्टि की मौत की खबर मिलते ही मां प्रिया देवी बदहवास हो गईं। इकलौती बेटी को खोने के गम में उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के लोगों का भी दुख से बुरा हाल रहा। प्रभारी निरीक्षक कौशल पाठक ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइक-स्कूटी की टक्कर में व्यक्ति की मौत-चितबड़ागांव। बलिया-गाजीपुर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर सुजायत सहाड़ी के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी नरही भिजवाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही स्कूटी सवार ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कारो चौहान बस्ती निवासी मुन्ना चौहान (50) के रूप में हुई। वहीं, हादसे में घायल बाइक सवार मोहित राजभर (16) और गोलू राजभर (18) महरेव, चितबड़ागांव के निवासी हैं। थानाध्यक्ष लालमणि सरोज ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नरही पहुंचाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद

रसड़ा क्षेत्र के सड़ौली गाँव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई मासूम की मौत के बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें