फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में सपा के पूर्व मंत्री जियाउद्दीन समेत पांच पर मुकदमा, लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला

Tue, 30 Jun 2020 10:34 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के सिकंदरपुर के उप जिलाधिकारी की कार्यप्रणाली के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के दौरान लॉकडाउन के उल्लंघन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर पुलिस ने सपा नेताओं पर सोमवार शाम कार्रवाई की। मामले में पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी समेत पांच सपा नेताओं और 45 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने सोमवार शाम केस दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


सिकंदरपुर तहसील के उप जिलाधिकारी संगमलाल यादव की कार्यप्रणाली के विरोध में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों ने सिकंदरपुर से 29 जून को जुलूस निकाला था। जुलूस में शामिल लोग सिकंदरपुर से चलकर जिला मुख्यालय पहुंचे थे। यहां प्रदर्शन भी किया था। यहां जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव एवं पूर्व मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी की अगुवाई में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा गया था।

जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट ने पत्रक लिया था। इस मामले में शहर कोतवाली में चौकी प्रभारी सिविल लाइंस की शिकायत पर सोमवार की शाम पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी, सपा जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन राजमंगल यादव, पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव समेत पांच नेताओं और 45 अज्ञात लोगों के विरुद्ध महामारी अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें