फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब मामले में लापरवाही पर पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, बलिया में फरार हो गए थे तीन आरोपी

Mon, 08 Mar 2021 12:02 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र और कोतवाली के इलाके से पिछले दिनों लाखों की अंग्रेजी शराब बरामदगी के दौरान तीन आरोपियों के फरार होने के मामले में पांच पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिली है। सभी को एसपी ने रविवार को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन


 हल्दी थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह ग्रामसभा के लाखपुर गांव स्थित मुर्गी फार्म से पुलिस ने 12 फरवरी की रात 25 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की थी। उस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि दो आरोपी विनय सिंह और बच्चा सिंह निवासी पोखरा, थाना हल्दी फरार हो गए थे।

मामले में हलका प्रभारी और बीट के सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होने पर एसपी डॉ. विपिन ताडा  ने विभागीय जांच कराई। इसमें उपनिरीक्षक सूर्यनाथ यादव और आरक्षी सतीश यादव और अभिषेक यादव को दोषी पाया गया। एसपी ने तीनों को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इसके अलावा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा ने पांच मार्च को दुबहड़ थाना क्षेत्र के बंधुचक गांव से 16 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की थी। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

जबकि मुख्य आरोपी सुनील चौधरी निवासी बंधुचक थाना दुबहड़ फरार हो गया था। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने दुबहड़ थाने के हलका इंचार्ज उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह और बीट सिपाही शिवमंगल सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें