फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनों की बारिश से हुआ जलभराव, लोग परेशान

विज्ञापन
नगर से सटे चंद्रशेखर नगर जाने वाले मार्ग पर लगा बारिश का पानी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। देर से पहुंचा मानसून का असर आसमान से जारी है। बीते पांच दिनों से रुक-रुक कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश का दौर जारी है। शनिवार को कुछ देर की बारिश ने नगर की सूरत ही बिगाड़ दी। कई जगहों पर जलभराव हो गया। उधर, अब किसान कुछ दिनों तक बारिश थमने का इंतजार कर रहे हैं ताकि खरीफ फसलों की बोआई हो सके।
विज्ञापन

लगातार पांचवे दिन शनिवार को भी आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहे और रुक-रुक रिमझिम बारिश होती रही। दोपहर में कुछ देर के लिए हुई बारिश के कारण कलेक्ट्रेट, सदर तहसील परिसर के अलावा आनंद नगर, टैगोर नगर, आवास विकास, श्रीराम बिहार, एनसीसी तिराहा, पुलिस लाइन, जेल रोड आदि मार्गों पर जलभराव व कीचड़ होने से लोगों को फजीहत उठानी पड़ी। इसके अलावा नगर के बाजार व अन्य मार्गों पर बने गड्ढे व कीचड़ से लोग बेहाल है। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन भी अस्त-व्यस्त होने लगा है। अब किसान कुछ दिन बारिश थमने का इंतजार कर रहे हैं ताकि खरीफ फसलों की बोआई का काम हो सके।
बेल्थरारोड में शनिवार को अपराह्न आसमान में गरज चमक के साथ हुई वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वर्षा से किसान खुश हैं। वहीं, नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत बिगड़ गई। निचले स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। बस स्टेशन के दोनों गेट के सामने, बस स्टेशन गली, मुख्य मार्केट में जलभराव हो गया। सरकारी अस्पताल के सामने सड़क बरसाती पानी में डूब गई। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

नगर के चित्तू पांडेय चौराहा के दौरान बारिश के दौरान भींगते हुए अपने गतंव्य को जाती महिला।- फोटो : BALLIA

बारिश के दौरान नगर के चित्तू पांडेय चौराहा पर भींगते हुए अपने गंतव्य को जाता किशोर।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें