फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ वाहनों का फिटनेस फेल, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया।जिला प्रशासन विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुट गया है। इसके तहत जिलाधिकारी अदिति सिंह ने परिवहन विभाग को पत्र जारी कर मतदान कराने के लिए बूथों तक मतदान कर्मियों को पहुंचाने व लाने वाले वाहनों के फिटनेस की जॉच करने का निर्देश दिया है। बता दें कि चुनाव के लिए करीब दो हजार वाहनों का उपयोग होना है। इनमें 300 वाहन ऐसे हैं, जिनका फिटनेस में फेल हो चुका हैं। जबकि परिवहन विभाग की ओर संबंधित वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर फिटनेस आदि कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है। ऐसे न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2825 मतदान केंद्र बनाए गए है। चुनाव में कर्मचारियों व ईवीएम मशीन को ले जाने व लाने के लिए वाहनों की जरुरत होगी। चुनाव कार्यालय ने इसके लिए दो हजार से अधिक वाहनों की मांग की है। इसमें 850 मिनी व बड़ी बसें शामिल हैं। इसके अलावा एक हजार से अधिक छोटे वाहन बोलेरो, स्कार्पियो, जीप आदि हैं। यह जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के उपयोग में आएंगे।
विज्ञापन

----
विधानसभा चुनाव के लिए भारी व छोटे वाहनों के अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। लगभग तीन सौ छोटे-बड़े वाहनों का फिटनेस फेल है। ऐसे में वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा गया है। नोटिस प्राप्ति के तत्काल बाद वाहनों का फिटनेस कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन

-राजभूषण, आरआई, एआरटीओ
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें