परिजन उन्हें लेकर बीएचयू के कोविड सेंटर पुहंचे, जहां जांच में संजय को ब्लैक फंगस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बीते शुक्रवार को संजय के संक्रमित आंख का ऑपरेशन होना था, लेकिन अचानक सुगर लेवल बढ़ने के कारण डॉक्टरों ने उसे टाल दिया। शनिवार को उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया। वाराणसी में ही मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उनके बड़े बेटे शिवशक्ति उर्फ बंटू ने दी।
टीडी कॉलेज में बड़े बाबू के पद पर थे तैनात
मनियर के कम्युनिस्ट मोहल्ला निवासी संजय गहलौत जिले के श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थे। वो अपने पीछे पत्नी प्रमिला देवी (50)के अलावा दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गए हैं। इनके दो पुत्र शिव शक्ति उर्फ बंटू व डेविड एवं पुत्री रूबी है।