बलिया। जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड वैक्शिनेशन के लिए जिला अस्पताल व महिला अस्पताल समेत 87 केंद्रों को चयन किया गया था। इसमें से 25 से 30 केंद्रों पर प्रतिदिन वैक्सीन लगाई जा रही है। जबकि वर्तमान में करीब 45 से 50 केंद्रों पर वैक्सीन के अभाव में टीका नहीं लग पा रहा है। कुछ केंद्रों पर वैक्सीन समाप्त होने पर टीकाकरण का कार्य बाधित भी हो रहा है। जिसके चलते लोगों को वैरंग लौटना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में अब तक 186370 कोविशील्ड वैक्सीन तथा 18460 को-वैक्सीन आ चुकी है। बृहस्पतिवार की सुबह तक जिले में 60750 कोविडशील्ड तथा 1960 को-वैक्सीन उपलब्ध थी। जिसे चयनित जिला अस्पताल व महिला अस्पताल समेत 30 केंद्रों पर लगाया जा रहा है। जबकि वर्तमान में 57 केंद्रों पर वैक्सीन के अभाव में टीकाकरण ठप है। जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन 250-250 वैक्सीन भेजी जाती है। जबकि सीएचसी व पीएचसी पर 200 एवं अन्य वैक्सीनेशन सेंटर पर 100 वैक्सीन भेजी जाती है। इसके अलावा वैक्सीन की उपलब्धता पर भी अधिक व कम भेजी जाती है। आंकड़ों के मुताबिक प्रतिदिन चार से पांच हजार टीकाकरण किया जाता रहा है। लेकिन वर्तमान में इसका औसत 1500 से 2000 पर आ गया है।
-----------------------
जनपद में 87 केंद्र चयनित है। इसमें से वर्तमान में करीब 25 से 30 केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य निरंतर चल रहा है। वैक्सीन के अभाव में अन्य चयनित केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में करीब 25 से 30 केंद्रों पर ही टीकाकरण हो पा रहा है। वैक्सीन समाप्त होने पर पोर्टल पर लखनऊ दिखने लगती है। वहां की सूचना पर कभी आजमगढ़ तो कभी लखनऊ से वैक्सीन मंगाई जाती है। जिस हिसाब से वैक्सीन उपलब्ध रहती है, उसके मुताबिक केंद्रों पर वैक्सीन भेजी जाती है।
डा. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ, बलिया