बलिया। जनपद में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। जबकि 267 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक मरने वालों की कुल संख्या 179 से बढ़कर 184 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 3012 हैं। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 2181 है। होम आइसोलेशन में 2554 तथा एल-1 और एल-2 बसंतपुर में 60 मरीजों को भर्ती किया गया है। जबकि बुधवार को 2886 लोगों की जांच की गई।
जिले में अब तक 336696 लोगों का सैंपल लिया गया है। इसमें से 18318 लोग संक्रमित मिले है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने दी है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव ही सबसे सरल तरीका है। टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग और बार-बार हाथ धोएं एवं मॉस्क लगाएं। कहा कि आपकी लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है। उन्होंने आमजनों से अनुरोध किया है कि शासन की गाइड लाइन का पालन करें और स्वयं एवं अपने पास पड़ोस के लोगों को सुरक्षित रखें।