बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवा मोड़ के समीप गोली लगने से घायल रेवती थाना क्षेत्र के झरकटहा गांव न
बैरिया (बलिया)। थाना क्षेत्र के कोटवा मोड़ के निकट सोमवार देर शाम पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग की घटना हुई।
रेवती थाना क्षेत्र के झड़कटहा गांव निवासी अंगद सिंह (27) पेट में गोली लगने से घायल हो गए।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता और थाना प्रभारी आरपी सिंह मौके पर पहुंचे। घायल को पीआरवी से सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल से पूछताछ के बाद दो युवकों को हिरासत में लिया है।
क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक गुप्ता ने बताया कि गोली किन परिस्थितियों में चली, इसकी जांच की जा रही है।
अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
उधर, सोशल मीडिया पर घायल अंगद सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित रूप से गोली चलाने वाले लोगों के नाम बता रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में आरोपी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। संवाद