फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिजली निगम के अवर अभियंता की कार से टक्कर, बुजुर्ग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के बरौली बाजार में रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सब्जी बेच रहे बुजुर्ग सुभाष मौर्य (65) पर चढ़ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार बिजली निगम के अवर अभियंता की है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कार चला रहे अवर अभियंता की पिटाई कर दी।कार का भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवर अभियंता को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने कार के नीचे फंसे घायल बुजुर्ग को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बाद में चालक की पहचान अवधेश कुमार, निवासी सिकरी कोल, थाना मधुबन, जनपद मऊ के रूप में हुई है। बताया गया कि वह बिजली निगम में अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं और अपने रिश्तेदारी रामपुर असढ़िया से भीमपुरा जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले में तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें