फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग-अलग स्थानों पर लगी आग, वृद्धा की मौत

विज्ञापन
जयप्रकाशनगर क्षेत्र के बकुल्हा नई बस्ती में लगी आग में जली रिहायशी झोपड़िया। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई आग लगने की घटनाओं में जानमाल की क्षति हुई है। बैरिया थाना के बकुल्हा नई बस्ती में हुई आग लगने से 12 झोपड़ियां जलने के साथ ही सदमे से एक वृद्धा की मौत हो गई। इसके अलावा रसड़ा क्षेत्र के अखनपुरा गांव में आग लगने की घटना में एक किशोर झुलस गया और तीन बकरियां झुलस कर मर गईं।
विज्ञापन

जयप्रकाश नगर प्रतिनिधि के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के बकुल्हा नई बस्ती में बृहस्पतिवार को दोपहर अचानक लगी आग में 12 रिहायशी झोपड़ियां व उसमें रखे घर गृहस्थी के सामान राख हो गए। आग लगने की इस घटना में एक वृद्ध महिला ने झुलसकर दम तोड़ दिया। बकुल्हा नई बस्ती निवासी कृष्णा बिंद की झोपड़ी में दोपहर में अचानक आग की लपटें उठनीं शुरू हो गईं। अभी लोग कुछ समझ पाते कि बच्चन बिंद, भुवर बिंद, रघु बिंद, सुगुल बिंद सहित कुल सात परिवारों की 12 झोपड़ियां आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से इन झोपड़ियों में रखे नकदी, जरूरी कागजात व सामान जलकर राख हो गए। आग वाले स्थान से कुछ दूरी पर अपने मड़हे में सो रही सीता देवी 60 पत्नी स्व. राजेंद्र बिंद इस हादसे को देखकर सदमा बर्दाश्त नहीं कर र्पाइं व उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। काफी मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। वहीं यह सातों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव ने पीड़ित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था करते हुए अन्य सहयोग भी किया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मंटू बिंद, लेखपाल मोती लाल पहुंचे और आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। उधर, सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की कोई गाड़ी नहीं पहुंच सकी।
रसड़ा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अखनपुरा गांव में बुधवार को देर रात दो झोपड़ियों में लगी आग से घर गृहस्थी के सामान जलने के साथ ही तीन बकरियां भी झुलस कर मर गईं। इस घटना में एक किशोर झुलस गया। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। अखनपुरा निवासी जगदीश राम की झोपड़ी में ननिहाल में रह रहा उसका नाती आशु कुमार (17) पुत्र लालबचन राम सोया हुआ था। देर रात झोपड़ी में आग लग गई। आग की तपन से आशु की नींद खुलती, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आशु को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया था। इस बीच झोपड़ी में बंधी तीन बकरियां भी जलकर मर गईं। आग से घर में रखे दो हजार नकद के अलावा अन्य सामान राख हो गए। मौके पर पहुंचे सपा नेता वीरबल राम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें