फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारण से दो गुमटी में लगी आग, ढाई लाख का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर डाकघर के पास स्थित दो गुमटी में शनिवार की रात आग लग गई। जिसमें करीब ढाई लाख रुपये के सामान जलकर राख हो गए। गुमटी में सैलून और फोटो स्टेट की दुकान संचालित होती थी। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भंडारी निवासी संजय यादव और चचयां निवासी योगेंद्र ठाकुर की डाकघर के पास गुमटी है। संजय गुमटी में फोटो स्टेट आदि का काम करता था तथा योगेंद्र ठाकुर सैलून संचालित करता है। प्रतिदिन की तरह दोनों दुकानदार शनिवार शाम गुमटी बंदकर अपने अपने घर चले गए। रात में अज्ञात कारणों से दोनों गुमटी में आग लग गई। आग की लपटें निकलने पर आसपास के लोगों को अगलगी की जानकारी हुई तो दुकानदारों को सूचना दी। अगलगी में संजय की गुमटी में रखे फोटो स्टेट की बड़ी व छोटी दो मशीन, प्रिंटर सहित करीब दो लाख रुपए का सामान तथा योगेंद्र ठाकुर की गुमटी में लगा शीशा और करीब तीस हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की जानकारी होने पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और पीड़ितों से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें