बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के जंगेअली मोहल्ला में बुधवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर घर का सब कुछ जलाकर राख कर दिया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के जवानों ने काफी मशक्त के बाद घंटों बाद आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के जंगेअली मोहल्ला निवासी हसरत का परिवार प्रतिदिन की भांति बुधवार की रात भोजन कर सो रहा था। इसी बीच रात में करीब दो बजे विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। परिवार के सदस्य आग की तपशि से जग गए और कुछ कर पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर गृहस्थी सहित लाखों रुपए के समान जलाकर राख कर दिया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड एवं पुलिस के सहयोग से घंटो बाद आग पर काबू पाया गया। संयोग अच्छा रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ।