फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन हाजिर हुए चौकी इंचार्ज ने पकड़ी थी अवैध शराब, अब तक कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। गोपालनगर चौकी के चौकी इंचार्ज रहे सागर कुमार रंगु को पुलिस अधीक्षक द्वारा पिछले दिनों इसलिए लाइन हाजिर कर दिया गया कि शराब के अवैध तिजारत के प्रकरण में निर्दोष लोगों को पुलिस चौकी में बैठा लिया गया था और उनसे रिश्वत लेने के बाद उन्हें छोड़ा गया था। लेकिन चौकी इंचार्ज द्वारा सरयू नदी के तट पर आधा दर्जन अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर हजारों लीटर लहन नष्ट किया गया था और भारी मात्रा में ड्रम में भरे कच्ची शराब बरामद की गई थी। इस मामले में अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस बाबत समाजवादी पार्टी के महासचिव अजय सिंह ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि ऐसे तत्वों का नाम सार्वजनिक किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। लाइन हाजिर किये गए चौकी इंचार्ज ने कहा था कि दियरांचल के रास्ते तस्करी कर अंग्रेजी शराब बिहार भेजी जाती है और अधिकांश लोग प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अवैध शराब बनाने व बेचने में लिप्त हैं। इस बाबत रेवती थानाध्यक्ष ने कहा अवैध शराब किसका था, लहन व भट्ठियां किसकी नष्ट की गई थी इसकी जांच चल रही है, जांचोपरांत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें