फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: झोपड़ी में अचानक लगी आग, बेटी की शादी के लिए रखे गहने और कपड़े जलकर राख

Wed, 23 Apr 2025 06:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के पचाखोरा चट्टी पर अचानक एक झोपड़ी में आग लगी। जिसके बाद एक- एक कर आसपास की झोपड़ियां भी जल गईं। 
विज्ञापन
आग से झोपड़ी में रखे सामान जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के पचाखोरा चट्टी पर बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लगी। जिसमें पांच लोगों की रिहायशी झोपड़ी जल कर राख हो गई। आग की घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बांसफोर बिरादरी के संजय, अजय, इंदु, मुन्ना और सोनू चट्टी पर झोपड़ी बनाकर रहते हैं। दोपहर में अचानक संजय की झोपड़ी में आग लग गई। जब तक आग बुझाने का प्रयास किया जाता तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक-एक कर आसपास की सभी झोपड़ियां धू- धू कर जल उठीं। आग देख मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग इधर- उधर भागने लगे। वहीं झोपड़ी के बगल में खड़ी किसी की पिकअप भी पूरी तरह जल गई। 

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में तेज रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार शख्स की मौत, दो लोग घायल
विज्ञापन


उधर, पीड़ित संजय की पुत्री की शादी 1 जून को होनी थी। परिजन तैयारी में जुटे थे। बतौर संजय घटना में पुत्री की शादी के लिए रखे सोने और चांदी के आभूषण, कपड़े सहित नकदी भी जल गए। आसपास के लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ राख का ढेर बन चुका था। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: हेमंत हत्याकांड को लेकर परिजनों का फूटा गुस्सा, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी, भारी फोर्स तैनात    

उधर, खेजुरी थाना क्षेत्र के बड़सरी गांव में मंगलवार की रात देवनारायण राम की रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। इससे उसमें रखा घर गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। आसपास के लोगों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें