डीजे का गाना बजाने की फरमाइश के बाद गाना नहीं बजा तो फरमाईसी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और डीजे बजाने वाले की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई है।
नरही थाना क्षेत्र के बिलरिया गांव में सोमवार की रात एक बरात में डीजे पर फरमाईसी गाना बजाने से मना करने पर महाकाल ग्रुप के सदस्य ने डीजे वालों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। बिलरिया गांव के चौकीदार मोती चंद की बेटी की शादी थी। शाम को दरवाजे पर द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन
उसी दौरान डीजे पर फरमाइसी गाना बजाने को लेकर महाकाल ग्रुप के सदस्यों डीजे वालों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महाकाल ग्रुप के एक सदस्य के घर पर पूछताछ के लिए पहुंची। लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। चौकीदार ने अवैध तमंचा लहराने का आरोप लगाया। इसको लेकर काफी देर तक गहमा गहमी बनी रही।
इस बाबत थाना प्रभारी नदीम फरीदी ने बताया फरीदी ने बताया कि गांव में आई बरात में स्थानीय युवक के हंगामा करने की खबर मिली थी। मौके पर पहुंचने पर सभी फरार हो गए थे।