फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में किराना दुकान और झोपड़ियों में लगी आग

विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के पृथ्वी बांध में आग में जली रिहाइशी झोपड़ी तथा बुझाने का प्रयास करता पीड़ि? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया जनपद में सोमवार रात दो अलग जगहों पर आग लगने से दुकान का सामान और दो झोपड़ियां जल गईं। बांसडीहरोड क्षेत्र के कुसौरा गांव में किराना की दुकान में आग लगने से तेज धमाके के साथ पक्की दीवार भरभरा कर गिर गई। वहीं बैरिया के हेमंतपुर में आग से झोपड़ी में बंधी दो बकरियां और एक बकरा की मौत हो गई। गड़वार के पृथ्वीबांध गांव में मंगलवार दोपहर आग से दो रिहाइशी झोपड़ी जल गई।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के कुसौरा गांव में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से ओम प्रकाश ठाकुर की किराने की दुकान में आग लग गई। इस दौरान तेज धमाके के साथ पक्की दीवार भरभरा कर गिर गई। आसपास के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। दुकानदार ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि जब तक वह मौके पर पहुंचता आग ने विकराल रूप ले लिया और सबकुछ जलकर राख हो गया।
उधर, बैरिया थाना क्षेत्र के हेमंतपुर गांव में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग से दो लोगों की रिहायशी झोपड़ी और उसमें रखी गृहस्थी जल गई। रेलवे लाइन के किनारे अनुसूचित जाति बस्ती में शैलेंद्र राम के घर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक बस्ती के लोग कुछ करते, आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग की चपेट में रामनवमी राम की झोपड़ी भी आ गई। आग से दोनों लोगों का सबकुछ जल कर नष्ट हो गया। शैलेंद्र राम ने बताया कि उनकी दो बकरियां और एक बकरा जिंदा जल गए। शैलेंद्र राम का पुत्र वीरेंद्र राम रविवार की देर शाम गुजरात से कमाकर 40 हजार रुपये लेकर घर आया था, वह रुपये भी आग में जल गए। घटना के बाद दोनों परिवार खुले आसमान में जीवनयापन को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वहीं गड़वार थाना क्षेत्र के पृथ्वीबांध गांव में मंगलवार दोपहर उदय नारायन यादव की झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी के अंदर बंधी भैंस व पड़िया झुलस गई। जितेंद्र यादव की झोपड़ी भी आग की चपेट में आ गई जिसमें रखे घरेलू सामान जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें