फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में केंद्र व प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। भाजपा बांसडीह मंडल के रुकनपुरा ग्रामसभा में बांसडीह मंडल के अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं से आम जनता को अवगत कराया गया। चौपाल की आयोजक भाजपा बांसडीह मंडल की उपाध्यक्ष सरस्वती देवी द्वारा चौपाल में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

चौपाल को संबोधित करते हुए भाजपा बांसडीह विधान सभा की नेत्री केतकी सिंह ने कहा कि केंद्र में चल रही मोदी सरकार द्वारा आज आम जनता को घर, शौचालय, स्वास्थ्य और शिक्षा मुफ्त में दिया जा रहा है। समाज के अंतिम छोर में रहने वाले व्यक्ति के चेहरे पर जो मुस्कान आ रही है वह केेंद्र में चल रही मोदी सरकार और प्रदेश में चल रही योगी सरकार की देन है। इस मौके पर सुनीता श्रीवास्तव, बब्बन सिंह रघुवंशी, राजेंद्र गुप्ता, संतोष दूबे, सिंपी सिंह, शारदानंद साहनी, अखिलेश तिवारी, रामप्रवेश साहनी, मिथुन साहनी, सुदर्शन साहनी, परमेश्वर साहनी आदि रहे। संचालन सेक्टर संयोजक प्रसनजीत साहनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें