फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से लगी में पांच मड़हे व गृहस्थी का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के कोडरहा नौबरार पंचायत अंतर्गत बाबू के डेरा गांव में अज्ञात कारणों आग लग गयी। जिसमें पांच मड़हे व दैनिक उपभोग की सहित हजारो रुपये नकदी आग के भेंट चढ़ गए। वहीं एक गाय भी जलकर मर गई। काफी बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के कोडरहा नौबरार (जयप्रकाश नगर) पंचायत अंतर्गत बाबू के डेरा गांव निवासी रामायण यादव का परिवार प्रतिदिन की भांति बुधवार की रात भोजन करने के बाद मड़हे में सोने चले गए। इसी बीच अचानक मड़हे से देर रात आग की लपटें निकलने लगी, आग की तपिश से पूरा परिवार जग गया और शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। अभी लोग कुछ समझ पाते कि देखते ही देखते रामायण यादव के पुत्र लालसाहब यादव व लालधारी यादव के पांच मड़हे व उसमे रखे दैनिक उपभोग की सभी वस्तुएं जलकर राख हो गईं। इसके अलावा लाल साहब यादव के पांच हजार नकदी तथा लालधारी यादव के दो हजार रुपये नकदी जलकर राख हो गया। वहीं रामायण यादव की एक जर्सी गाय भी आग की चपेट में आकर जलकर मर गई। घटना के बाद पीडि़त परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया हैं। आसपास के ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। उधर सूचना पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि सूर्यभान सिंह ने पीडि़त परिवारों को 15 हजार रुपये नकदी, दो कंबल व भोजन की व्यवस्था की। घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का सर्वे किया।
झोपड़ी में लगी आग, पीडि़त ने दी तहरीर
बैरिया कस्बा के धोबही मुहल्ला में बुधवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग में सकलदीप पासवान का रिहायशी मड़हा, खाद्यान्न, कपड़े सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उल्लेखनीय है कि सकलदीप पासवान का अपने पड़ोसियों के साथ भूमि विवाद चल रहा था। जिसमें बुधवार की शाम मौके पर पहुंची तहसील व पुलिस प्रशासन ने सकलदीप पासवान का अवैध अतिक्रमण हटवा दिया गया। जिसके बाद रात में उसका रिहायशी मड़हा धूं-धूं करके जल गया। पीडि़त द्वारा अपने पड़ोसियों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें